1) पूर्व (East) और पश्चिम (West) जर्मनी (Germany) के पुन: एकीकरण (reunification) की कौन सी वर्षगाँठ 3 अक्टूबर 2015 को मनाई गई? – 25वीं वर्षगाँठ
विस्तार: उल्लेखनीय है कि पूर्वी जर्मनी (East Germany) द्वारा देशवासियों के भारी- विरोध प्रदर्शन के चलते बर्लिन दीवार (Berlin Wall) को खोले जाने के लगभग 11 माह बाद 3 अक्टूबर 1990 को पूर्व जर्मनी और पश्चिमी जर्मनी का पुन: एकीकरण हो गया था। इससे संयुक्त जर्मनी (unified Germany) का उदय हुआ। देश के इतिहास की इस अत्यंत महत्वपूर्ण घटना की 25वीं वर्षगाँठ के अवसर पर बर्लिन में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में चांसलर एंजेला मार्केल (Angela Merkel) और राष्ट्रपति जॉकिम गॉक (Joachim Gauck) ने शिरकत की। दोनों देशों के एकीकरण के बाद जर्मनी के अपेक्षाकृत पिछड़े पूर्वी भाग में 1.5 से 2 लाख करोड़ यूरो की राशि यहाँ के पुराने पैटर्न के उद्योग की सहायता के लिए प्रदान किए गए हैं। इससे पूर्वी भाग से पश्चिमी भाग में भारी मात्रा में होने वाले पलायन में कमी आई है। 2013 में पहली बार ऐसा हुआ था जब पश्चिमी भाग से पूर्वी भाग में जाने वाले लोगों की संख्या अधिक थी।


2) 4 अक्टूबर 2015 को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की मुम्बई में हुई एक विशेष बैठक में शशांक मनोहर (Shashank Manohar) को निर्विरोध बोर्ड का नया अध्यक्ष चुन लिया गया। ये बीसीसीआई अध्यक्ष के रूप में उनका दूसरा कार्यकाल होगा। उनका सम्बन्ध किस क्रिकेट संघ से है? – विदर्भ क्रिकेट संघ (नागपुर)
विस्तार: उल्लेखनीय है कि 3 अक्टूबर 2015 को समाप्त हुई समयसीमा के बाद विदर्भ क्रिकेट संघ के शशांक मनोहर ही इस प्रतिष्ठित पद के लिए एकमात्र प्रत्याशी थे। इसलिए उनका चुनाव निर्विरोध हो गया। यह चुनाव जगमोहन डालमिया (Jagmohan Dalmiya) के पिछले
माह हुए निधन के चलते कराया गया। डालमिया को अध्यक्ष के रूप में इसी साल मार्च में चुना गया था। इससे पहले उन्हें BCCI का कार्यवाहक अध्यक्ष उस समय बनाया गया था जब 2013 के IPL सट्टेबाजी मामले के सामने आने के बाद तत्कालीन अध्यक्ष एन. श्रीनिवासन (N Srinivasan) को अपना पद छोड़ना पड़ा था। यहाँ यह भी उल्लेखनीय है कि शशांक मनोहर ने इससे पूर्व 2008 से 2011 के बीच इस पद को संभाला था। उनके इस पद पर पुन: आसीन का यह अर्थ भी हुआ कि अब एन. श्रीनिवासन की BCCI में चली आ रही पैठ कम से कम 2017 तक समाप्त हो जायेगी, जब तक शशांक मनोहर का यह कार्यकाल रहेगा।

3) भारतीय नौसेना (Indian Navy) ने 3 अक्टूबर 2015 से कोऑर्डिनेटेड पैट्रॉल (सामंजस्यकारी गश्ती) अभ्यास (कोर्पेट- CORPAT) का 26वाँ संस्करण शुरू किया। यह अभ्यास किस देश की नौसेना के साथ संयुक्त रूप से किया जाता है? – इण्डोनेशिया (Indonesia)
विस्तार: उल्लेखनीय है कि भारत और इण्डोनेशिया की नौसेनाएं वर्ष 2002 से रणनीतिक साझेदारी के तहत अंतर्राष्ट्रीय नौ सीमा रेखा (International Maritime Boundary Line (IMBL) पर CORPAT का आयोजन करते आ रहे हैं। यह आयोजन प्रत्येक वर्ष दो बार किया जाता है
  • CORPAT का मुख्य उद्देश्य वाणिज्यिक शिपिंग तथा अंतर्राष्ट्रीय व्यापार के लिए हिंद महासागर के समुद्री क्षेत्र को सुरक्षित रखता है। इस संयुक्त गश्ती अभियान के तहत अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं का उल्लंघन करने वाले तथा प्रदूषण करने वाले पोतों को दण्डित किया जाता है
  • इस वर्ष आयोजित होने वाले CORPAT के 26वें संस्करण का आयोजन इण्डोनेशिया के बेलावान बंदरगाह (Belawan Port) के पास किया जा रहा है। यह आयोजन 3 से 21 अक्टूबर 2015 के बीच आयोजित होगा और इसमें भारतीय नौसेना का स्वदेश निर्मित पोत आईएनएस सरयू (INS Saryu) भाग ले रहा है
CORPAT के आयोजन के चलते भारत और इण्डोनेशिया की नौसेनाओं के बीच परस्पर तालमेल और सामंजस्य बेहतर हुआ है।


4) 1 अक्टूबर 2015 को जारी बाजार पूँजीकरण (Market Capitalization) आंकड़ों के अनुसार TCS एक बार पुन: भारत की सबसे मूल्यवान कम्पनी बनकर उभरी है। इसके बाद रिलायंस इण्डस्ट्रीज़ (RIL) का स्थान है। किस कम्पनी ने बाजार पूँजीकरण के मामले में HDFC को पछाड़ कर तीसरा स्थान हासिल कर लिया है? –इन्फोसिस (Infosys)
विस्तार: बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार 1 अक्टूबर 2015 को इन्फोसिस के एक शेयर के मूल्य में लगभग 1% की बढ़त के बाद इस दिन इसका बाजार पूँजीकरण 269,489 करोड़ रुपए हो गया था। उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ दिनों से इन्फोसिस के शेयर भाव में अच्छी बढ़त देखी गई है। वहीं भारत के दूसरे सबसे बड़े निजी क्षेत्र के बैंक HDFC का बाजार पूँजीकरण इस दिन 2,69,056 करोड़ रुपए था। इस प्रकार इन्फोसिस ने काफी समय बाद HDFC से अधिक बाजार पूँजीकरण हासिल कर उसे तीसरे स्थान पर ढकेल दिया। जबकि पहले स्थान पर टाटा कन्सलटेन्सी सर्विसेज (TCS) तथा दूसरे स्थान पर रिलायंस इण्डस्ट्रीज़ लिमिटेड (RIL) का स्थान बरकरार है। उल्लेखनीय है कि विशाल सिक्का (Vishal Sikka) द्वारा इन्फोसिस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के रूप में कमान संभालने के बाद इन्फोसिस के दिन फिर सुधरने लगे हैं तथा इसका शेयर एक बार फिर बाजार का मनपसंद शेयर बनता जा रहा है।

5) किस प्रकाशन समूह ने 2 अक्टूबर 2015 को नई दिल्ली में “सफाईगीरी सम्मेलन” (‘Safaigiri Summit and Awards 2015’) का आयोजन किया जिसमें स्वच्छता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए 13 विभिन्न श्रेणियों में लोगों तथा संगठनों को पुरस्कृत किया गया? – इण्डिया टुडे समूह (India Today Group)
विस्तार: इण्डिया टुडे समूह ने “सफाईगीरी सम्मेलन 2015” का आयोजन 2 अक्टूबर 2015 को नई दिल्ली में किया। इसमें स्वच्छता सम्बन्धी कार्यों में उल्लेखनीय भूमिका निभाने वाली विभिन्न हस्तियों तथा संगठनों को 13 श्रेणियों के अंतर्गत सम्मानित किया। पुरस्कार वितरण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किया गया।


EmoticonEmoticon