1) वर्ष 2015 के लिए अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize for Economics) किसे प्रदान करने की घोषणा 12 अक्टूबर 2015 को की गई? – एंगस डेटन – Angus Deaton(अमेरिकी अर्थशास्त्री)
विस्तार: एंगस डेटन अमेरिका के न्यू जर्सी स्थित प्रिंसटन यूनीवर्सिटी (Princeton University) में प्रोफेसर हैं तथा उन्हें यह प्रतिष्ठित पुरस्कार उपभोग (consumption), गरीबी (poverty) तथा जनकल्याण (welfare) पर उनके द्वारा की गई समीक्षा के लिए प्रदान किया जा रहा है।
·         अर्थशास्त्र के क्षेत्र में डेटन के अनुसंधान ने माइक्रो-इकोनॉमिक्स, मैक्रो-इकोनॉमिक्स तथा विकासात्मक अर्थशास्त्र के क्षेत्र में तमाम तब्दीलियाँ लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्हें जिस क्षेत्र के लिए यह पुरस्कार दिया जा रहा है वह मुख्यत: तीन प्रकार के उत्तर प्रदान करने में मदद करता है ) उपभोक्ता किस प्रकार अपने खर्च को विभिन्न उत्पादों के मध्य बाँटते हैं? ) समाज द्वारा अर्जित आय का कितना भाग व्यय किया जाता है तथा कितने भाग की बचत की जाती है? तथा ) हम किस प्रकार जनकल्याण तथा गरीबी का मापन तथा उसकी
समीक्षा कर सकते हैं?
·         उल्लेखनीय है कि अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार एल्फ्रेड नोबेल (Alfred Nobel) द्वारा स्थापित नोबेल पुरस्कारों में शामिल नहीं है तथा इसे देने का सिलसिला 1968 से शुरू हुआ जब इसे स्वीडन के केन्द्रीय बैंकबैंक ऑफ स्वीडन (Bank of Sweden) ने प्रदान करना शुरू किया था। हालांकि इसके विजेता को चुनने का तरीका नोबेल पुरस्कार के अन्य विजेताओं के लिए होने वाले चयन के तरीके जैसा ही है तथा इसे नोबेल के अन्य विजेताओं के साथ ही प्रदान किया जाता है लेकिन सच यही है कि यह मूलत: नोबेल पुरस्कार नहीं है।
2) भारत और चीन की सेवाओं के बीच संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास (Indo-China joint military training exercise) 12 अक्टूबर 2015 से चीन के कुनमिंग (Kunming) में शुरू हुआ जिसमें दोनों सेनाओं की इन्फेन्ट्री टुकड़ियाँ भाग ले रही हैं। प्रत्येक दो साल के अंतराल पर आयोजित किए जाने वाले इस संयुक्त सैन्य अभ्यास का नाम क्या है? – हैण्ड-इन-हैण्ड” (‘Hand-in-Hand’)
विस्तार: भारत और चीन की सेनाओं के बीच आयोजित किए जाने वालेहैण्ड-इन-हैण्ड” (‘Hand-in-Hand’) नामक इस संयुक्त सैन्य अभ्यास की शुरूआत वर्ष 2007 में हुई थी। इसका आयोजन प्रत्येक दो वर्ष के अंतराल पर किया जाता है तथा इस वर्ष का आयोजन इसका पाँचवां संस्करण है। इस संस्करण का नाम हैहैण्ड-इन-हैण्ड 2015″ संयुक्त सैन्य अभ्यास की इस कड़ी के द्वारा दोनों सेनाएं परस्पर सहयोग को बढ़ाने की दिशा में काम करती हैं।
·         हैण्ड-इन-हैण्ड 2015” का आयोजन चीन के युनान (Yunnan) प्रांत स्थित कुनमिंग सैन्य अकादमी (Kunming Military Academy) में किया जा रहा है। यह 12-दिवसीय आयोजन 23 अक्टूबर 2015 को समाप्त होगा।
·         उल्लेखनीय है कि भारत और चीन ने पिछले कुछ समय से सैन्य सहयोग तथा संयुक्त सैन्य अभ्यास को बढ़ाने की दिशा में कई कदम उठाए हैं। इसके द्वारा दोनों सेनाएं घुसपैठ की घटनाओं पर लगाम लगाने तथा आपदा सहायता के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं।
3) हाल ही में जारी आंकड़ों के अनुसार अगस्त 2015 के दौरान देश ने राजकोषीय स्थिति (Fiscal position) में क्या महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की? – लगभग 8 वर्ष बाद अगस्त 2015 के दौरान ऐसा मौका आया जब भारत का राजकोषीय घाटा (Fiscal Deficit) ऋणात्मक (negative) रहा
विस्तार: कंट्रोलर-जनरल ऑफ एकाउण्ट्स Controller-General of Accounts – CGA) द्वारा हाल ही में जारी आंकड़ों के अनुसार अगस्त 2015 के दौरान भारत का राजकोषीय घाटा (Fiscal Deficit) ऋणात्मक (negative) 15,808 करोड़ रुपए था। इसका अर्थ हुआ कि इस माह के दौरान केन्द्र सरकार की राजस्व प्राप्तियाँ (revenue receipts) उसके खर्चों (expenditures) से अधिक थीं। राजकोषीय संतुलन के क्षेत्र में ऐसी स्थिति 8 वर्ष बाद हासिल हुई है। यहाँ यह भी उल्लेखनीय है कि अगस्त 2014 के दौरान देश का राजकोषीय घाटा 73,005 करोड़ रुपए था।
·         अगस्त 2015 के दौरान केन्द्र सरकार की कुल राजस्व प्राप्तियाँ 1,47,022 करोड़ रुपए थीं जबकि उसका कुल खर्च 1,31,214 करोड़ रुपए था। यदि इसकी जुलाई 2015 के समान आंकड़े से तुलना की जाय तो उस दौरान सरकार की कुल राजस्व प्राप्तियाँ 71,578 करोड़ रुपए तथा कुल खर्च 1,69,986 करोड़ रुपए था।
·         राजकोषीय घाटा तब होता है जब केन्द्र सरकार के खर्च उसकी राजस्व प्राप्तियों से अधिक होते हैं। अगस्त 2015 के दौरान देश के राजस्व संतुलन में आई घनात्मक स्थिति आठ वर्ष बाद संभव हुई है। इसका मुख्य कारण इस माह के दौरान केन्द्र सरकार की राजस्व प्राप्तियों में हुआ भारी इजाफा है।
4) पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री खुर्शीद महमूद कसूरी (Khurshid Mahmud Kasuri) की लिखी उस पुस्तक का क्या नाम है जिसका 12 अक्टूबर 2015 को मुम्बई में बेहद विवादास्पद स्थितियों में विमोचन किया गया तथा जिससे पहले इस विमोचन कार्यक्रम से जुड़े सुधीन्द्र कुलकर्णी (Sudheendra Kulkarni) को शिवसेना ने निशाना बनाते हुए मुँह पर काला पेण्ट लगा दिया? – Neither a Hawk nor a Dove: An Insider’s Account of Pakistan’s Foreign Policy
विस्तार: कसूरी की इस पुस्तक को मुम्बई में ऑब्ज़र्वर रिसर्च फाउण्डेशन (Observer Research Foundation – ORF) द्वारा विमोचित करने का कार्यक्रम तय था। एक समय राजग सरकार के कार्यकाल में PMO में भूमिका निभा चुके सुधीन्द्र कुलकर्णी ORF के अध्यक्ष हैं। शिवसेना ने इस पुस्तक का विमोचन भारत में करने का विरोध किया था। इसी संदर्भ में 12 अक्टूबर 2015 को शिवसेना के लगभग 15 कार्यकर्ताओं ने सुधीन्द्र कुलकर्णी के मुँह पर काला पेण्ट लगाकर अपना विरोध जताया।
·         हालांकि पुस्तक को रिलीज़ करने के लिए आयोजित कार्यक्रम को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीस के आश्वासन के बाद पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित किया गया। इस पुस्तक में कसूरी ने पाकिस्तान की विदेश नीति की अच्छाइयों और बुराइयों की समीक्षा की है।
5) ब्रिटेन के लुइस हैमिल्टन (Lewis Hamilton) ने रूस के सोची (Sochi) में आयोजित रूसी फार्मूला वन ग्रां प्री (Russian F1 Grand Prix) रेस का खिताब 11 अक्टूबर 2015 को जीतकर इस वर्ष के फार्मूला वन खिताब को जीतने की ओर अपने कदम और मजबूती से बढ़ा दिए। इस रेस में भारत की फार्मूला वन टीम फोर्स इण्डिया (Force India) के किस ड्राइवर ने फोडियम फिनिश (podium finish) हासिल कर अपनी टीम के इतिहास की मात्र तीसरी पोडियम फिनिश हासिल की? – सर्जियो पेरेज़ – Sergio Perez (मैक्सिको)
विस्तार: रूसी फार्मूला वन रेस में फोर्स इण्डिया के ड्राइवर सर्जियो पेरेज़ (Sergio Perez) ने तीसरा स्थान हासिल कर सर्वोच्च तीन चालकों में रहकर मंच (podium) पर पहुँचने की उपलब्धि (पोडियम फिनिश) हासिल की। यह फोर्स इण्डिया के इतिहास में मात्र तीसरी पोडियम फिनिश थी।
·         फोर्स इण्डिया को इससे पहले मिली पोडियम फिनिश भी सर्जियो पेरेज़ की देन थी जब उन्होंने 2014 की बहरीन ग्रां प्री (Bahrain Grand Prix) में तीसरा स्थान हासिल किया था।
·         फोर्स इण्डिया को अपने इतिहास की पहली पोडियम फिनिश 2009 की बेल्जियम ग्रां प्री (2009 Belgian Grand Prix) में हासिल हुई थी जब उनके इटालियन ड्राइवर जियानकार्लो फिसिकेला (Giancarlo Fisichella) ने दूसरा स्थान हासिल किया था। ये फोर्स इण्डिया के इतिहास का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी था।
·         रूसी ग्रां प्री रेस की एक और विशेषता यह रही कि इसमें फेरारी के सेबेस्टियन वेटल (जर्मनी) ने दूसरा स्थान हासिल कर इस साल की फार्मूला वन चैम्पियनशिप में अब तक दूसरे स्थान पर चल रहे मर्सिडीज़ के निको रोसबर्ग (जर्मनी) को तीसरे स्थान पर ढकेल दिया। इसके साथ वेटल के 236 अंक हो गए तथा इस रेस को पूरा कर पाने के चलते रोसबर्ग 229 अंक पर रहकर तीसरे स्थान पर फिसल गए। वहीं मर्सिडीज़ के लुइस हैमिल्टन कुल 302 अंकों के साथ काफी आगे हैं और अपना लगातार दूसरा खिताब जीतते हुए दिख रहे हैं।



EmoticonEmoticon